UP ECCE Educator Appointment News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 8800 ECCE एजुकेटर की तैनाती के लिए अधिसूचना जारी की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए प्राइमरी स्कूल के साथ-साथ कंपोजिट स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पढ़ने हेतु इन एजुकेटर की तैनाती की जा रही है। इसके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। बता दें यह 11 महीने के संविदा के आधार पर चयनित किए जाएंगे।
यूपी ईसीसीई एजुकेटर विवरण
बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ECCE एजुकेटर के 8800 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। एजुकेटर को आंगनबाड़ी में स्थित प्री-प्राइमरी कक्षाओं में तैनात किया जाएगा। यह संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी और 11 महीने का कॉन्ट्रैक्ट होगा। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। चयनित होने वाले उम्मीदवार को अभी 10,313 रुपए मानदेय दिया जाएगा, हालांकि बाद में बढ़ोतरी की जा सकती है। अभ्यर्थियों का चयन योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सेवाभारती पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यहां देखें जिलेवार रिक्त पदों की संख्या
बता दें 8800 पद सभी 75 जिलों के लिए निकल गए हैं। इन पदों को हर जिले के हिसाब से अलग-अलग भरा जाएगा। कई जिलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बहुत से ऐसे जिले हैं जिनमें अभी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नीचे दी गई लिस्ट में आप अपने जिले के अंतर्गत निकलने वाली स्थिति एजुकेटर की जानकारी देख सकते हैं।
क्रमांक | जिले का नाम | रिक्तियों की संख्या |
---|---|---|
1 | आगरा | 160 |
2 | अलीगढ़ | 130 |
3 | अंबेडकर नगर | 90 |
4 | अमेठी | 130 |
5 | अमरोहा | 70 |
6 | औरैया | 80 |
7 | आजमगढ़ | 220 |
8 | बागपत | 60 |
9 | बहराइच | 140 |
10 | बलिया | 180 |
11 | बलरामपुर | 100 |
12 | बांदा | 90 |
13 | बाराबंकी | 160 |
14 | बरेली | 160 |
15 | बस्ती | 150 |
16 | भदोही | 70 |
17 | बिजनौर | 120 |
18 | शाहजहांपुर | 160 |
19 | बुलंदशहर | 160 |
20 | चंदौली | 90 |
21 | चित्रकूट | 60 |
22 | देवरिया | 170 |
23 | एटा | 90 |
24 | इटावा | 90 |
25 | फैजाबाद | 120 |
26 | फर्रुखाबाद | 80 |
27 | फतेहपुर | 140 |
28 | फिरोजाबाद | 100 |
29 | गौतम बुद्ध नगर | 40 |
30 | गाजियाबाद | 50 |
31 | गाजीपुर | 170 |
32 | गोंडा | 170 |
33 | गोरखपुर | 210 |
34 | हमीरपुर | 80 |
35 | हापुड़ | 40 |
36 | हरदोई | 210 |
37 | हाथरस | 80 |
38 | जालौन | 90 |
39 | जौनपुर | 220 |
40 | झांसी | 90 |
41 | कन्नौज | 90 |
42 | कानपुर देहात | 110 |
43 | कानपुर नगर | 100 |
44 | कासगंज | 70 |
45 | कौशाम्बी | 80 |
46 | कुशीनगर | 150 |
47 | लखीमपुर खीरी | 160 |
48 | ललितपुर | 70 |
49 | लखनऊ | 90 |
50 | महाराजगंज | 130 |
51 | महोबा | 50 |
52 | मैनपुरी | 100 |
53 | मथुरा | 110 |
54 | मऊ | 100 |
55 | मेरठ | 140 |
56 | मिर्जापुर | 140 |
57 | मुरादाबाद | 90 |
58 | मुज़फ़्फ़रनगर | 100 |
59 | पीलीभीत | 70 |
60 | प्रतापगढ़ | 180 |
61 | प्रयागराज | 210 |
62 | रायबरेली | 210 |
63 | रामपुर | 70 |
64 | सहारनपुर | 120 |
65 | संभल | 80 |
66 | संत कबीर नगर | 100 |
67 | शाहजहांपुर | 160 |
68 | शामली | 40 |
69 | श्रावस्ती | 60 |
70 | सिद्धार्थनगर | 140 |
71 | सीतापुर | 200 |
72 | सोनभद्र | 80 |
73 | सुल्तानपुर | 130 |
74 | उन्नाव | 160 |
75 | वाराणसी | 90 |
कुल योग | 8800 |
क्या होगी एजुकेटर के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश ECCE एजुकेटर के लिए पात्रता की बात की जाए तो उन्हें कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इन शर्तों के लिए महत्वपूर्ण शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा शामिल है। 50% अंकों के साथ गृह विज्ञान में स्नातक या फिर 2 वर्षीय NTT डिप्लोमा होना चाहिए। 18 से 40 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए, जबकि OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट दी गई है।
एजुकेटर के लिए यह होगी चयन प्रक्रिया
एजुकेटर का चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अलग से कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ग्रेजुएशन और डिप्लोमा में मिले अंकों की औसत के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर अभ्यर्थी टाई होते हैं तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर उम्र भी समान है तो वर्णमाला के क्रम में ऊपर आने पर पहले चयन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा जो कि जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इसके लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा।