फिर अवकाश घोषित, दिवाली की 13 दिन की छुट्टियाँ, जानें कब खुलेंगे कब बंद होंगे स्कूल School Holidays 2025

School Holidays 2025: अक्टूबर महीने की शुरुआत छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए देशभर के कई राज्यों में स्कूलों की लंबी छुट्टियां तय हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 30 सितंबर को अतिरिक्त छुट्टी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा 28 से 29 सितंबर तक रविवार और दुर्गा पूजा के कारण पढ़ाई बंद रहेगी।

उत्तर प्रदेश में छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना इस बार खास है। 30 सितंबर को कई जिलों में छुट्टी रहेगी। 30 सितंबर को अतिरिक्त छुट्टी घोषित की गई है। 1 अक्टूबर को दशहरा और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 7 अक्टूबर को राजकीय छुट्टी, 21 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भाई दूज और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के दिन स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान में छुट्टियां

राजस्थान के छात्रों के लिए यह अक्टूबर बेहद खास रहने वाला है। दिवाली पर्व पर यहां 13 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक लगातार 12 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी छात्रों को बिना किसी रुकावट के लंबी छुट्टियां मिलेंगी। यह अवकाश सिर्फ त्योहार मनाने का ही मौका नहीं होगा बल्कि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए यात्रा, सैर-सपाटे और पारिवारिक कार्यक्रमों का भी सुनहरा अवसर लेकर आएगा। ऐसे में राजस्थान के बच्चों के लिए यह त्योहारी सीजन पढ़ाई से थोड़ी राहत और छुट्टियों का मज़ा लेने का बड़ा मौका साबित होगा।

बिहार में छुट्टियां

बिहार के सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। निजी और मिशनरी स्कूलों की छुट्टियां अलग-अलग तय की गई हैं। लोयोला हाई स्कूल, डॉन बॉस्को अकादमी, सेंट माइकल हाई स्कूल और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल 3 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं कार्मेल हाई स्कूल, नॉट्रेडेम अकादमी और सेंट कैरेंस हाई स्कूल 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में छुट्टियां

आंध्र प्रदेश में 2 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। 3 अक्टूबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।

छत्तीसगढ़ में छुट्टियां

छत्तीसगढ़ में दशहरा और गांधी जयंती के चलते 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। 26 अक्टूबर को रविवार होने से उस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे और 27 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे।

कर्नाटक में छुट्टियां

कर्नाटक में दुर्गा पूजा और दशहरे के अवसर पर 6 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। 7 अक्टूबर से स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी।

तेलंगाना में छुट्टियां

तेलंगाना में 3 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है। 4 अक्टूबर को स्कूल खुलेंगे लेकिन 5 अक्टूबर को रविवार होने से फिर से छुट्टी रहेगी। वहीं जूनियर कॉलेज 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

झारखंड में छुट्टियां

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। निजी स्कूल 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। आईसीएसई स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छुट्टी पर रहेंगे। ज्यादातर निजी स्कूल 6 अक्टूबर से दोबारा फिर से खोले जाएंगे।

अक्टूबर 2025 में कुल छुट्टियां

  • 28 सितंबर – रविवार।
  • 29 सितंबर – रविवार / दुर्गा पूजा।
  • 30 सितंबर – अतिरिक्त छुट्टी (उत्तर प्रदेश)।
  • 1 अक्टूबर – दशहरा (उत्तर प्रदेश)।
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती (उत्तर प्रदेश)।
  • 5 अक्टूबर – रविवार।
  • 7 अक्टूबर – राजकीय अवकाश (उत्तर प्रदेश)।
  • 12 अक्टूबर – रविवार।
  • 19 अक्टूबर – रविवार।
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी।
  • 21 अक्टूबर – दीपावली।
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा।
  • 23 अक्टूबर – भाई दूज/छत्रपति शिवाजी जयंती।
  • 26 अक्टूबर – रविवार।
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी-बिहार)।

अक्टूबर का महीना बच्चों के लिए पढ़ाई से ज्यादा छुट्टियां लेकर आया है। जहां बच्चों की मौज होगी वहीं शिक्षकों कर्मचारियों के लिए भी कई बड़ी छुट्टियां मिलने वाली हैं। वहीं अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।