अक्टूबर में कुल 21 दिन की छुट्टियाँ घोषित, बंद रहेंगे बैंक देखें लिस्ट Bank Holiday in October 2025

By
On:
Follow Us

Bank Holiday in October 2025: इस साल अक्टूबर के महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है कुल 21 दिन तक बैंकों की छुट्टियां रहेगी अक्टूबर 2025 में चार रविवार और दो शनिवार की छुट्टियों के अतिरिक्त अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण कुल 15 छुट्टियां रहने वाली हैं आईए जानते हैं आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी और किस दिन बैंक खुलेंगे।

Bank Holiday in October 2025

इस साल अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं त्योहारों के कारण कई छुट्टियां मिलेगी तो वहीं रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी शामिल रहेंगी अक्टूबर 2025 में चार रविवार की छुट्टियां रहने वाली हैं और दो शनिवार की छुट्टियों के अलावा 15 छुट्टियां रहेगी जिसके दौरान बैंक बंद रहेंगे अक्टूबर 2025 में 5 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे इसके अलावा 11 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा जिसकी वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे इसके अतिरिक्त देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण अक्टूबर में 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 31 अक्टूबर को भी बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है।

जानें आपके राज्य में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग रहने वाली हैं आईए जानते हैं किस राज्य में कब-कब छुट्टियां रहेगी।

• 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड, मेघालय, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, असम, उड़ीसा, कर्नाटक और त्रिपुरा में विजयदशमी, दशहरा और दुर्गा पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
• 2 अक्टूबर को दशहरा, दुर्गा पूजा, विजयदशमी, गांधी जयंती के मौके पर देश में सभी बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है।
• 3 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे छुट्टी घोषित की गई।
• 4 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।
• 6 अक्टूबर को त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के सभी बैंकों में लक्ष्मी पूजा के कारण छुट्टी रहेगी।
• 7 अक्टूबर को चंडीगढ़, उड़ीसा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में बंद रहेंगे वहीं उत्तर प्रदेश में भी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
• 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सभी बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
• 18 अक्टूबर को बिहू पर्व के कारण असम के सभी बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।
• 20 अक्टूबर को पूरे देश के बैंक भी दीपावली, नरक चतुर्दशी के कारण बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।
• 21 अक्टूबर को दिवाली, अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में सभी बैंक बंद रहेंगे।
• 22 अक्टूबर को दिवाली के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार सहित सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
• 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
• 27 अक्टूबर को छठ पूजा के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
• 28 अक्टूबर को भी बिहार और झारखंड के सभी बैंकों में छठ महापर्व के चलते छुट्टी रहेगी।
• 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात और उत्तर प्रदेश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

इस राज्य में 5 दिन लगातार बंद रहेंगे सभी बैंक

अक्टूबर में सिक्किम में सबसे लंबे समय के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है सिक्किम में एक अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक लगातार 5 दिनों की छुट्टियां रहेगी इस दौरान बैंक बंद रहेंगे 1 से 4 तारीख तक त्योहारों की छुट्टी है घोषित की गई है तो वहीं 5 तारीख को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे इसके बाद 2021 और 23 अक्टूबर को अलग-अलग त्योहारों की छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह से पूरे देश में अक्टूबर के महीने में कुल 21 दिनों तक बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

Skip Ad