DA Hike: इंतजार खत्म! मंहगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का तोहफा आज,कैबिनेट बैठक में ऐलान सैलरी बढ़ेगी

DA Hike Breaking: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस महंगाई भत्ते (DA Hike) का इंतजार हो रहा था, अब उसकी घोषणा की तारीख तय हो गई है। यह फैसला इस बार दिवाली को खास बनाने वाला है। आइए जानें आंकड़ों के आधार पर कितना बढ़ेगा डीए और कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में 3% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का तोहफा कर्मचारियों को मिल सकता है।

AICPIN इंडेक्स के आधार पर तय हुआ नया भत्ता

जनवरी से जून 2025 तक जारी हुए AICPIN इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में इंडेक्स 143.02 रहा और डीए 56.39% तक पहुंच गया। फरवरी में आंकड़ा 142.5 आया और डीए 56.72% हो गया। मार्च में इंडेक्स 143 दर्ज हुआ और डीए 57.09% तक पहुंच गया।

अप्रैल में यह बढ़कर 143.5 हो गया और डीए 57.47% तक चला गया। मई में इंडेक्स 144 पहुंचा और डीए 57.85% हो गया। जून में आंकड़ा 145.02 दर्ज हुआ और डीए 58.18% पर पहुंच गया। चूंकि नियमों के तहत दशमलव में डीए नहीं दिया जाता है, इसलिए इसे 58% पर फाइनल किया गया है। इसका आधिकारिक ऐलान 15 अक्टूबर को किया जा सकता है बता दें अगस्त के आंकड़े भी जारी किए जा चुके हैं। जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में एआईसीपीई आंकड़े 147.1 पर पहुंच गए हैं। जो की एक अच्छा संकेत है।

 

तीन प्रतिशत बढ़ेगा डीए, जानें कितना होगा फायदा

इस बार महंगाई भत्ता 3% बढ़ेगा। इसका सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा।

  • लेवल-1 (बेसिक सैलरी ₹18,000) → मासिक ₹540 की बढ़ोतरी, सालाना फायदा ₹6,480।
  • लेवल-7 (बेसिक सैलरी ₹44,900) → हर महीने ₹1,347 की बढ़ोतरी, सालाना फायदा ₹16,164।
  • कैबिनेट सचिव (बेसिक सैलरी ₹2.5 लाख) → करीब ₹7,500 मासिक और ₹90,000 सालाना फायदा।

जुलाई से लागू होगा, मिलेगा 3 महीने का एरियर

हालांकि ऐलान 15 अक्टूबर को होगा, लेकिन नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी की सैलरी हर महीने ₹1,347 बढ़ रही है तो उसे अक्टूबर में कुल ₹4,041 का एरियर भी दिया जाएगा।

दिवाली पर डबल गिफ्ट

इस तरह अक्टूबर में होने वाला यह ऐलान न केवल महंगाई से राहत देगा, बल्कि तीन महीने के एरियर के साथ दिवाली की खुशी भी दोगुनी कर देगा। करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आएगा। फिलहाल देश भर के सरकारी कर्मचारियों की निगाहें अब 1 अक्टूबर पर टिकी हैं हालांकि सरकार इससे पहले भी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर निर्णय ले सकती है हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में 1 अक्टूबर का दावा किया जा रहा है फिलहाल महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का ऐलान किसी भी दिन हो लेकिन 1 जुलाई 2025 से ही लागू माना जाएगा जिसका की कर्मचारियों को एरियार भी मिलेगा।