UP News Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को दीपावली का तोहफा दिया है हर साल की तरह इस साल भी दीपावली पर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को फ्री एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा शुक्रवार को कैबिनेट ने खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से मिले इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इस बार भी फ्री सिलेंडर पाने के लिए लाभार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है आधार सत्यापित नहीं होंगे तो उन्हें 31 दिसंबर तक का समय भी दिया गया है।
1.85 करोड़ महिलाओं को दिवाली पर मिलेंगे फ्री गैस सिलेंडर
हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए दिवाली का तोहफा दिया है आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी जिसमें महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिया गया है इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए त्योहार पर अनेक प्रकार की घोषणाएं करती है जिसमें से फ्री गैस सिलेंडर एक मुख्य घोषणा है हालांकि उत्तर प्रदेश की योजना से जुड़ी महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर के ऐलान का बेसब्री से इंतजार था आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस पर मोहर लगा दी है और दिवाली से पहले दो फ्री सिलेंडर की रिफिल का लाभ ले सकती हैं। सरकार द्वारा दीपावली पर दो गैस सिलेंडर की रिफिल की सब्सिडी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी सिलेंडर की रेट के अनुसार सिलेंडर लेने के बाद लगभग 1700 रुपए महिलाओं के खाते में दिवाली से पहले भेजे जाएंगे।
यूपी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज कई प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई है जिसमें मुख्य प्रस्ताव निम्नलिखित हैं:
- छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का तोहफा दिया गया है, 5 लाख छात्रों को दिवाली से पहले स्कॉलरशिप मिलेगी।
- लखनऊ, अयोध्या, रामपुर और बड़ौत में नई आवासीय योजनाएं शुरू होंगी, इसमें जमीन खरीदने के लिए 970 करोड़ रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
- चतुर्थ श्रेणी और मृत कर्मचारियों के आश्रितों को इस श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
- निकायों में 3000 कर्मियों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है, नई नीति को मंजूरी दी गई है, अब 3000 पदों पर नई भर्ती आयोजित की जाएगी।
- पर्यटन सेवा नियमावली को भी सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
- उत्तर प्रदेश में चंदौसी, झांसी और फतेहपुर में निजी विश्वविद्यालय की मंजूरी मिली है।
- दीपावली पर 1.85 करोड़ महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान।
- इसके अतिरिक्त धान, गन्ना, मोटे अनाज की खरीद, पर्यटन नीति आदि को मंजूरी दी गई है।