दिवाली से पहले 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, बोनस को कैबिनेट की मिली मंजूरी, ₹17951आएंगे खाते में Railway Employees Bonus Hike

By
On:
Follow Us

Railway Employees Bonus Hike: दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों के लिए कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दे दी है कैबिनेट मीटिंग के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री अश्वनी बैठक की ओर से यह जानकारी दी गई है उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की गई है इन कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के रूप में प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 17991 मिलेंगे फुल बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।

Railway Employees Bonus Hike

दिवाली से ठीक पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है सरकार ने दिवाली को और खुशी से भर दिया है इससे पहले पिछले साल अक्टूबर 2024 में सरकार द्वारा प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के अंतर्गत 78 दिनों का बोनस मंजूर किया था जिसके अंतर्गत अधिक बोनस की धनराशि स्वीकृत की गई थी जिसके अंतर्गत लगभग 12 लाख कर्मचारियों को फायदा हुआ था।

2 दिन का मिला अतिरिक्त बोनस

रेलवे के अनुसार 2023-24 में 11952 नए कर्मचारियों की तैनाती की गई थी जिसमें 31 मार्च 2024 तक कुल कर्मचारियों की संख्या 13 लाख से अधिक हो गई थी इसके साथ ही बीते साल रेल मंत्री द्वारा लगभग 58000 से अधिक खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है इस बार बोनस की कैलकुलेशन के रूप में 50% वेटेज आउटपुट-इनपुट पर और 50% ऑपरेटिंग रेशियो पर रखा गया है इससे 76 दिन का बोनस बनता था लेकिन कैबिनेट में से 78 दिन का बोनस मंजूर किया गया है यानी कि कर्मचारियों को दो दिन का अतिरिक्त बोनस दिया गया है।

प्रत्येक कर्मचारी को मिलेंगे ₹17951

त्योहारों के मौसम में कर्मचारियों को यह बोनस किसी तोहफे से कम नहीं है त्योहारों के मौसम में हर कर्मचारी को बोनस मिलने का इंतजार रहता है ऐसे में सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए के करीब बोनस के रूप में मिलेंगे बता दें इस साल ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों को यह 78 दिन का बोनस मिलेगा यह बोनस सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा सरकार के इस फैसले से लगभग 12 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे जिनमें मुक्त तौर पर स्टेशन मास्टर लोको पायलट गार्ड टेक्नीशियन पॉइंट्स मैन मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप C के कर्मचारी शामिल हैं।

अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

विशेषज्ञों की माने तो इस तरह का फेस्टिवल बोनस सीधे बाजार में पैसों के प्रवाह को बढ़ाएगा जब कर्मचारियों को बोनस मिलता है तो वह खर्च भी बढ़ा देते हैं जिससे व्यापार और उद्योग दोनों के लिए लाभ होता है हाल ही में सरकार ने जीएसटी दरों में भी बदलाव किया है जिससे बाजार में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है सरकार के इस फैसले से न केवल कर्मचारियों के लिए खुशियाँ बढ़ेंगी बल्कि त्योहारों का माहौल और भी रौनक भरा होगा।

Skip Ad